सावधान ! महफूज नहीं बेटियां,अपने ही रखे हुए हैं गंदी नजर
यहां सगा फुफेरा भाई ही बना था हैवान,डरा-धमकाकर कई माह तक करता रहा दुराचार
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 22, 2019, 05:38 PM
हिसार। यदि आपकी भी बहन-बेटी है तो सावधान हो जाईएगा। बेटियां अब घर-परिवार, रिश्तेदारी कहीं भी महफूज नहीं हैं।कब-कहां, किस वक्त किसके दिमाग में हवस का शैतान जाग जाए, कुछ कहा न5हीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला हिसार जिले में सामने आया है। जहां एक गांव की 24 साल की एक युवती के साथ उसके सगे फुफेरे भाई ने हैवानियत की तमाम हदें पार कर डाली। सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने शिकायत में कहा कि उसकी बुआ का शादीशुदा बेटा हमारे घर पर रहता था। वह पिछले साल 20 अगस्त को दिन में घर में अकेली थी। परिवार वाले खेत में गए हुए थे। बुआ का बेटा दोपहर को खाना खाने घर आया था। उसने उसे अकेला देखकर गलत काम किया था। उसने धमकी देकर कहा था कि अगर तूने किसी को बताया तो तुझे और घरवालों को जान से मार दूंगा ।उसने कई बार गलत काम किया है। उसने 13 जनवरी 2019 को फिर गलत काम किया था। वह धमकी देकर गलत काम करता रहा है। उसने 18 मई को घर पर फोन कर कहा था कि तू मेरे साथ शादी कर ले, वरना तुझको उठाकर ले जाऊंगा। फुफेरा भाई, उसके दो भानजे और तीन अन्य आदमी कई बार पीछा करते हैं। उसके पास उसके फोटो हैं। एएसआइ शीला देवी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।


0 Comments