नशा बाजार के साथ-साथ खत्म करने होंगे नशा खरीदार
नशे के खात्मे को जागरूकता अभियान चलाएगी हरियाणा पुलिस
हिसार। हरियाणा पुलिस के तत्वधान में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित लुवास सभागार में शनिवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिसार IPS पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने की में किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि एचएयू के।वाइस चांसलर डा़ के पी सिंह ने शिरकत की। पुलिस अधीक्षक शिव चरण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की कुलपति डॉo के पी सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय हिसार की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस दिलाने में बेहतर काम किया है। पुलिस अधीक्षक ने 26 जून का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशा के विरुद्ध मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा काफी लोगों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में नशा बरामद किया जा चुका है। आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों में नशे से होने वाली मृत्यु दर 60% बढ़ी है और ड्रग से विश्व के लगभग 3 करोड लोग ड्रग सेवन से होने वाली बीमारियों की चपेट में है जो एक भयानक स्थिति है ड्रग का सेवन करने वाले लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़कर गुमराह युवकों को सही रास्ता दिखाना हरियाणा पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर अपनी उर्जा खेलों एवं पढ़ाई पर लगाएं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में जागृति लाना है। उन्होंने नशे के कारण दूसरे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 90% चोरी की वारदातों वारदातें नशे के कारण हो रही है अंत में कहा कि नशे से लड़ने के लिए हर जिम्मेवार व्यक्ति को कीमती समय देकर अपनी नैतिक दायित्वों को निभाना होगा। वाइस चांसलर के पी सिंह ने हिसार पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है और ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि नशे के कारण किस तरह से वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। उनहोंने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए उसके उपभोक्ता एवं मार्केट को खत्म करना होगा। युवाओं को नए मौके एवं उचित मार्गदर्शन की जरूरत है ताकि उनका नशे की तरफ ध्यान न जाए। सेमिनार में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक जोगिंदर शर्मा ,डीएसपी नरेंद्र सिंह ,डॉक्टर सतेंदर तवर , नीरज गुप्ता , राजेंद्र अग्रवाल ,सतपाल शर्मा ,. थाना सिविल लाइन प्रभारी सतवीर सिंह ,पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ,चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह सहित सैंकड़ों युवा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
नशे के खात्मे को जागरूकता अभियान चलाएगी हरियाणा पुलिस
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 22, 2019, 04:48 PMहिसार। हरियाणा पुलिस के तत्वधान में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित लुवास सभागार में शनिवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिसार IPS पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने की में किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि एचएयू के।वाइस चांसलर डा़ के पी सिंह ने शिरकत की। पुलिस अधीक्षक शिव चरण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की कुलपति डॉo के पी सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय हिसार की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस दिलाने में बेहतर काम किया है। पुलिस अधीक्षक ने 26 जून का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशा के विरुद्ध मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा काफी लोगों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में नशा बरामद किया जा चुका है। आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों में नशे से होने वाली मृत्यु दर 60% बढ़ी है और ड्रग से विश्व के लगभग 3 करोड लोग ड्रग सेवन से होने वाली बीमारियों की चपेट में है जो एक भयानक स्थिति है ड्रग का सेवन करने वाले लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़कर गुमराह युवकों को सही रास्ता दिखाना हरियाणा पुलिस का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर अपनी उर्जा खेलों एवं पढ़ाई पर लगाएं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में जागृति लाना है। उन्होंने नशे के कारण दूसरे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 90% चोरी की वारदातों वारदातें नशे के कारण हो रही है अंत में कहा कि नशे से लड़ने के लिए हर जिम्मेवार व्यक्ति को कीमती समय देकर अपनी नैतिक दायित्वों को निभाना होगा। वाइस चांसलर के पी सिंह ने हिसार पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है और ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि नशे के कारण किस तरह से वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। उनहोंने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए उसके उपभोक्ता एवं मार्केट को खत्म करना होगा। युवाओं को नए मौके एवं उचित मार्गदर्शन की जरूरत है ताकि उनका नशे की तरफ ध्यान न जाए। सेमिनार में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक जोगिंदर शर्मा ,डीएसपी नरेंद्र सिंह ,डॉक्टर सतेंदर तवर , नीरज गुप्ता , राजेंद्र अग्रवाल ,सतपाल शर्मा ,. थाना सिविल लाइन प्रभारी सतवीर सिंह ,पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ,चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह सहित सैंकड़ों युवा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


0 Comments