अपने मर्जी के विभाग में तबादला करवा सकते हैं ग्रुप डी कर्मी
एचएसएससी ने मर्जी के विभाग में लगने का दिया मौका
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयन उपरांत चतुर्थ श्रेणी के नियुक्त कुछ कर्मचारियों की मांग पर विचार करते हुए उनके पद या विभाग को बदलने का एक अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत जनवरी, 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए 18000 भर्तियां की गई थीं इनमें से कुछ कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अपने पद या विभाग को बदलने के बारे मांग/प्रार्थना की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग/प्रार्थना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निर्णय है कि इन कर्मचारियों को किसी अन्य समकक्ष पद या अन्य विभाग में स्थानान्तरण आधार पर नियुक्ति के लिए एक अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में संबंधित कर्मचारी आगामी 26 जून से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर निर्धारित प्रोफोर्मा में अपना आवेदन आनलाईन इस शर्त पर दे सकते हैं कि उन्हें पिछली सेवा का लाभ नए पद या विभाग में वरिष्ठता के प्रति नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा चुने गए चतुर्थ श्रेणी के पद या विभाग में तभी नियुक्ति दी जाएगी बशर्ते कि संबंधित विभाग में संबंधित रिक्त पद होना चाहिए।
एचएसएससी ने मर्जी के विभाग में लगने का दिया मौका
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 22, 2019, 04:19 PMचंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयन उपरांत चतुर्थ श्रेणी के नियुक्त कुछ कर्मचारियों की मांग पर विचार करते हुए उनके पद या विभाग को बदलने का एक अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत जनवरी, 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए 18000 भर्तियां की गई थीं इनमें से कुछ कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अपने पद या विभाग को बदलने के बारे मांग/प्रार्थना की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग/प्रार्थना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निर्णय है कि इन कर्मचारियों को किसी अन्य समकक्ष पद या अन्य विभाग में स्थानान्तरण आधार पर नियुक्ति के लिए एक अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में संबंधित कर्मचारी आगामी 26 जून से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर निर्धारित प्रोफोर्मा में अपना आवेदन आनलाईन इस शर्त पर दे सकते हैं कि उन्हें पिछली सेवा का लाभ नए पद या विभाग में वरिष्ठता के प्रति नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा चुने गए चतुर्थ श्रेणी के पद या विभाग में तभी नियुक्ति दी जाएगी बशर्ते कि संबंधित विभाग में संबंधित रिक्त पद होना चाहिए।


0 Comments