HSSC ने अभ्यर्थियों को दी बडी़ राहत, अब एफिडेविट देना जरुरी नहीं


HSSC ने अभ्यर्थियों को दी बडी़ राहत, अब एफिडेविट देना जरुरी नहीं

पहले की तरह ही खुद के हस्ताक्षर कर देना होगा शपथ पत्र
HSSC ने प्रदेश में विभिन्न पदों के लिए निकाली हैं 10 हजार भर्तियां

हिसार मीडिया जंक्शन
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस, ग्राम सचिव व पटवारियों समेत विभिन्न पदों पर करीब 10 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन भर्ती में जो आवेदकों द्वारा मजिस्ट्रेट से अटेस्टेड एफिडेविट मांगा जा रहा था उसमें अब छूट दे दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आज एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें अब मजिस्ट्रेट से तस्दीक एफिडेविट की बजाय आवेदकों को सेल्फ डिक्लेरेशन देने को कहा गया है। अब आवेदकों को एफिडेविट अटेस्टेड करवाने के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे बल्कि वह एक सेल्फ डिफ्लेशन देकर अपना फार्म भर सकता है।


साइबर कैफे का नाम और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य
भर्तियों में आवेदन करने वालों के लिए एक नियम और बनाया है। यदि कोई अभ्यर्थी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से आवेदन करता है तो उसे कॉलम में यह बताना होता है। यदि किसी साइबर कैफे से आवेदन करता है तो ऑप्शन में साइबर कैफे का नाम, संचालक के मोबाइल नंबर आदि की डिटेल भी देनी होगी। जोकि उसके प्रिंट निकाले गए फॉर्म पर भी दर्ज होगी।


Post a Comment

0 Comments