पूर्व सीएम हुड्डा बोले, कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं
Ex CM Bhupinder Singh Hooda not Resigned Congress
बोले, कांग्रेसी थे, कांग्रेसी हैं और रहेंगे
कांग्रेस में गुटबाजी से किया साफ इनकार
हिसार मीडिया जंक्शन
हिसार। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने या नयी पार्टी बनाने का कोई सवाल ही नहीं । यह सिर्फ भाजपा वालों के मन की उपज है। मैं और मेरे पूर्वज कांग्रेसी थे और कांग्रेसी हैं और रहेंगे। दरअसल पिछले कुछ दिनों से न केवल भाजपा नेता बल्कि जजपा नेता भी हुड्डा के कांग्रेस छोडने के दावे करते कह रहे हैं कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष न बदले जाने से उदास और मायूस हो गये हैं जिस कारण विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड सकते हैं । कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है के हवाल पर उनहोंने कहा कि हां बिल्कुल तैयार है जब चाहे चुनाव करवा लें । दीपेंद्र हुड्डा के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि चुनाव आने दीजिए,अभी से क्या कह सकते हैं ।
और कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर साफ इनकार करते हुए हुड्डा ने कहा कि नहीं, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।


0 Comments