सरकारी स्कूलों में नौंवीं से 12वीं तक दाखिले 31 जुलाई तक
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस आशय के निर्देश सैकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई विद्यार्थियों व अभिभावकों ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।


0 Comments