सिरसा में 400 किलोग्राम डोडा पोस्त लदा कैंटर पकड़ा, 8 लाख बताई जा रही है कीमत
मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत जिला सिरसा में एक कैंटर से करीब 8 लाख रुपये की 400 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की गई है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि डबवाली पुलिस थाने की टीम ने कल रात्रि नियमित गश्त के दौरान खालसा स्कूल डबवाली के पास से डोडा पोस्त से लदे एक कैंटर को कब्जे में लिया है। एक पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान सिरसा रोड नजदीक खालसा स्कूल के पास पहुंची तो सामने से कैंटर सवार व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होने बताया की डोडा पोस्त से लदे कैंटर को कब्जे में लेकर इस संबंध में शहर डवबाली थाना में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में अपराध जांच शाखा द्वारा जिला गया, बिहार निवासी निरंजन को चतरगढ पटटी एरिया से काबू कर 880 ग्राम अफीम बरामद की गई है।


0 Comments