हिसार जिला में अब 6183 बीपीएल परिवार ,यहां चेक करें आपका नाम सूची में है या नहीं


हिसार जिला में अब 6183 बीपीएल परिवार ,यहां चेक करें आपका नाम सूची में है या नहीं 


मीडिया जंक्शन समाचार 
हिसार। हिसार जिला में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में शामिल होने के लिए जिला में 8384 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनका सर्वे पूरा कर लिया गया है। इनमें से 2608 परिवारों को बीपीएल सूची के लिए उपयुक्त पाया गया है। इससे पहले जिला में 3575 बीपीएल परिवार पहले से हैं। इस तरह से अब जिला में कुल मिलाकर 6183 बीपीएल परिवार हो गए हैं। जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अब सरकार ने 7 में से 3 डेपरिवेशन मानकों को पूरा करने वाले परिवारों को भी बीपीएल सूची में शामिल करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन परिवारों के मानकों की भी पुन: गणना करवाई जा रही है जिन्हें पिछले सर्वे में 2 मानक प्राप्त हुए थे।


BPL राशन कार्ड 

BPL राशन कार्ड एक ऐसा राशन कार्ड है | जो ऐसे लोगों को सरकार द्वारा जारी किया जाता है | जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले होते हैं | ऐसे परिवार को सरकार द्वारा BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है | जिसका उपयोग करके वह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बाजार मूल्य से सस्ते दर पर राशन प्राप्त कर सकते हैं | इस राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹100000 से कम होनी चाहिए |

Haryana New Ration Card List में अपना नाम कैसे देखें 

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जारी की जाने वाली Haryana New Ration Card List में यदि अपना नाम आप देखना चाहते हैं | तो यहां पर बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना नाम हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जारी की गई Haryana New Ration Card List 2018-19 में देख सकते हैं | और आवश्यकता पड़ने पर इसे प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं |

  • Haryana New Ration Card List में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको Google में https://hr. epds.nic.in/HRY/epds/# टाइप करके सर्च करना होगा | जैसा कि आपकोइमेज में दिखाया गया है | आप चाहें तो यहां https://hr.epds.nic.in/HRY/epds#  क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं | 

Post a Comment

0 Comments