रेन वाटर हार्वेस्टिंग का रोल मॉडल बनेगा हिसार लघु सचिवालय
लघु सचिवालय के सौंदर्यीकरण की व्यापक योजना तैयार
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। जिला प्रशासन जिला में जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ पानी की बबार्दी रोकने के भी उपाय करेगा। आमजन को पानी बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पानी को बर्बाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। लघु सचिवालय को जल संरक्षण व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मामले में रोल मॉडल बनाया जाएगा। जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लघु सचिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए भी व्यापक योजना बनाई गई है। यहां प्रवेश द्वार पर ही सूचना पट्टिद्दकाएं लगवाई जाएंगी ताकि आमजन को यह पता चल सके कि किस विभाग का कार्यालय कहां है। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र भी बनाया जाएगा।


0 Comments