रेल नेटवर्क से जुड़ेगा हिसार एयरपोर्ट, अपग्रेड होगी रेल लाइन



रेल नेटवर्क से जुड़ेगा हिसार एयरपोर्ट, अपग्रेड होगी रेल लाइन 


        7 हजार एकड़ पर बनना है हवाई अड्डा, 300 एकड़ में होगा वनीकरण 

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसर एयरपोर्ट से यात्री ट्रेन द्वारा सीधे दिल्ली जा सकेंगे। इसके लिए भारत सरकार ने हिसार इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रेल नेटवर्क से जोड़े जाने का ऐलान किया है। इसके लिए सबसे पहले रेलवे लाईन को अपग्रेड किए जाने की तैयारी है।  हिसार जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणाने बताया कि दिल्ली से हिसार एयरपोर्ट तक तीव्र गति की रेल चलाने का भी प्रस्ताव है जिसे रेलवे मंत्रालय ने सैद्घांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए वर्तमान रेल लाइन को अपग्रेड भी किया जाएगा। एयरपोर्ट के लिए 7 हजार एकड़ जमीन का प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा हिसार में 300 एकड़ क्षेत्रफल में वनीकरण किया जाएगा ताकि पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो वनीकरण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करेगी। इसी प्रकार ठोस कचरा प्रबंधन के लिए भी नगर निगम के माध्यम से काम किया जा रहा है। हमारा प्रयास आत्मनिर्भर परियोजनाएं बनाना है ताकि बाद में इनके संचालन में कोई परेशानी न आए।

Post a Comment

0 Comments