हिसार : ट्रेफिक जाम कंट्रोल करने को शहर से बाहर होगा बस स्टैंड
संदीप कम्बोज।मीडिया जंक्शन
हिसार। हिसार शहर में दिनों-दिन बढते जा रहे ट्रेफिक जाम को कंट्रोल करने के मद्देनजर बस स्टैंड को शहर से बार शिफ्ट किये जाने की तैयारी है। जिला उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शहर को भीड़ से मुक्त करने के लिए बस स्टैंड को भी शहर से बाहर किया जाएगा। इससे शहर का विस्तार होगा और यहां विकास की गति तेज होगी। वे यहां लघु सचिवालय में फत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को सिरे चढ़ाने में हिसार की स्थिति अन्य जिलों से अच्छी है। जिला प्रशासन के स्तर पर कोई भी पेंडेंसी नहीं है। जिन परियोजनाओं में चंडीगढ़ मुख्यालय के स्तर पर पेंडेंसी है उनके संबंध में मुख्यालय से निरंतर संपर्क किया जा रहा है।


0 Comments