सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी तैयार है। लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा है कि पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। कुछ पार्टी लोगों को इमोशनल करके वोट ले रही हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी रथ यात्रा जल्द शुरू होगी जो 88 हल्कों में जाएगी। बता दें कि पूर्व सांसद राजकुमार सैनी 2014 में भाजपा की टिकट पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद हरियाणा में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उनके भाजपा से मतभेद हो गए और सैनी ने सितंबर 2018 में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बना ली थी। लोकसभा चुनाव में सैनी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था जो कि चुनाव के तुरंत बाद ही टूट गया था।


0 Comments