पाखंडी तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए गई थी यह महिला, आगे जो हुआ सुनकर चौंक जाएंगे
मत पड़ें झाड़-फूंक वाले पाखंडी तांत्रिक व बाबाओं के चक्कर में, वरना पछताओगो
टोहाना में झाड़-फूंक को आई महिला को तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार
डरा-धमकाकर कई माह से करता आ रहा था गंदा काम
मीडिया जंक्शन समाचार।
हिसार। जहां एक और हमारा देश ‘न्यू इंडिया’ बनने की डगर पर अग्रसर है वहीं दूसरी और आज भी यहां के लोग पाखंडी तांत्रिक बाबाओं व ओझाओं के चक्कर में उलझे हैं। ये पाखंडी तांत्रिक न केवल आपका पैसा लूट रहे हैं बल्कि दांव लगाकर आपकी ईज्जत से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते। इन पाखंडियों के निशाने पर मुख्यत: महिलाएं रहती हैं जो अपनी घरेलू परेशानियों का हल तलाशने इन जैसे ढ़ोंगियों के चक्कर में उलझ जाती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रसाद में या बहाने से नशाा खिलाकर ये पाखंडी उन्हें हवस का शिकार बना लेते हैं और फिर शुरु हो जाता है डरा-धमका कर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। कई पाखंडी तो अपनी इस गंदी करतूत का वीडियो तक बना लेते हैं और इसे वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शरीरिक शोषण करते रहते हैं। ताजा मामला हरियाणा के जिला फतेहाबाद टोहाना का है। यहां एक मौलवी ने अपने पास झाड़-फूंक को आई महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर हवस का शिकार बनाया। यह ढ़ोंगी तांत्रिक बदमाश पिछले पांच माह से लगातार महिला को धमकियां देकर उसके साथ दुराचार करता आ रहा था। इतना ही नहीं इस पाखंडी तांत्रिक बाबा ने बदनाम करने की धमकी देकर महिला से हजारों रूपए भी ऐंठे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


0 Comments