एलएसपी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने बसपा पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप



आरोप। बसपा को बताया केवल पैसा ऐंठने वाली पार्टी, बोले समझौता करके पछता रहा हूं

एलएसपी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने बसपा पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप 


कहा, बसपा में बेची जाती है टिकटें

मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने बहुजन समाज पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा से गठबंधन करके बहुत पछतावा है। उनसे गठबंधन टूट गया, इसकी मुझे खुशी है। अच्छा है वो अपने आप जवाब दे गए। उन्हें टिकट बेचने की बीमारी है। उन्हें पैसे चाहिए, किसी के उत्थान की कोई लड़ाई नहीं है। सैनी ने कहा कि पैसों को लेकर हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती से मेरी कोई बात नहीं हुई। लेकिन, बसपा की नीचे की टीम ने उन्हें बहुत परेशान किया। सैनी ने कहा कि हम उनके लीडर के नाम से वोट मांग रहे थे। उल्टा हर रैली में जहां 5 लाख रुपए खर्च था वहां उनके एक-एक प्रत्याशी से 20-20 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। सैनी ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए, उनके लिए बसपा की तरह से पर्ची (यानि वोट) नहीं डले। ऐसे में फिर कैसा गठबंधन। वहां तो सिस्टम मनी अर्निंग है।

मैंने नहीं की किसी जाति पर टिप्पणी 
गठबंधन टूटने के सवाल पर सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने आप ही तोड़ दिया गठबंधन, बसपा केवल मनी अर्निंग पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी जाति पर नहीं ंकी टिप्पणी, अगर कोई साबित कर दे तो मैं राजनीति  छोड़ दूंगा

Post a Comment

0 Comments