जानें हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है भाजपा की तैयारी



जानें हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है भाजपा की तैयारी 


लोस चुनाव में जीत पर जनता का आभार जताने हर विस क्षेत्र में जाएंगे भाजपा नेता 
18 अगस्त से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा शुरु करेंगे सीएम मनोहर लाल
8 सितम्बर को आयोजित हो सकती है विजय संकल्प रैली 
लोस चुनाव में मिली हार वाले बूथों पर पूरा जोर लगाएगी पार्टी


मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
हिसार। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जी से गदगद भाजपाई अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिशन 75+ फतह करने के लिए जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने जबरदस्त रणनीति तैयार की है। भाजपा नेताओं ने अब हर विधानसभा क्षेत्र में जनता का आभार जताने का प्लान तैयार किया है। आभार  जताने के साथ-साथ उन बूथों पर भी पूरा जोर लगाए जाने की तैयारी है जहां लोस चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कल शाम हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों का धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जिन बूथों पर भाजपा को हार मिली है उन बूथों पर विशेष जोर दिया जाएगा। ऐसे बूथों पर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सांसदों मंत्रियों और विधायकों को 3-3 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल 18 अगस्त से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा भी शुरु करने जा रहे हैं जिसकी शुरुआत कालका स्थित काली देवी मंदिर  से की जाएगी। वहीं 8 सितम्बर को भाजपा प्रदेश स्तरीय विजय संकल्प रैली का आयोजन करेगी।

मेयर की तर्ज पर अब नगर परिषद चेयरमैन भी चुनेगी जनता 
राज्यमंत्री बेदी ने बताया कि नगर निगम की तर्ज पर अब नगर पालिका और नगर परिषद के चेयरमेन का चुनाव भी डायरेक्ट करवाने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही विधान सभा की तर्ज पर जिला परिषद और नगर निगमों का भी हर 3 महीने में 3 दिन का सत्र बुलाने पर विचार किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments