राजनीति : ...तो क्या टूट जाएगी दुष्यंत-केजरी की जोड़ी


  ...तो क्या टूट जाएगी दुष्यंत-केजरी की जोड़ी 

 हरियाणा विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगी जेजेपी व आप 

  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने दिए संकेत 

मीडिया जंक्शन न्यूज। संदीप कम्बोज
हिसार। आखिर वही हुआ, जिसका पहले से ही अंदाजा था। लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाने के लिए एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर एकजुट हुई आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी की राहें अब अब जुदा होने के आसार आ बने हैं। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग ताल ठोंकने का मन बनाया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने एक बयान में यह बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी चुनाव लड़ने की रणनीति पर कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि आम आदमी पार्टी देशभर में जहां भी चुनाव लड़ेगी, अपने दम पर लड़ेगी। किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments