अब राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज होंगे सिरसा जन सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणासरकार ने जिला करनाल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और सिरसा के लिए जिला जन सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन हेतु पुन: आबंटन किया है। सरकारीप्रवक्ता ने बताया कि करनाल और फतेहाबाद जिलों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी जिला जन सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन होंगे। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र और सिरसा के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कम्बोज को जिला जन सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों मंत्री आबंटित किए गये अपने-अपने जिलों में मासिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।


0 Comments