भई वाह ! विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के हर शहर में लग जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राईम ग्राफ को कंट्रोल करने के लिए हरियाणा सरकार ने ठोस रणनीति बनानी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि राज्य सरकार कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए गम्भीर है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ा है और इसी कड़ी में एक लाख सीसीटीवी कैमरे आगे आने वाले तीन महीनों में लगाए जाएंगे। सीएम ने फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी तथा करनाल में डा० राजीव गुप्ता की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराधों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ा है। एक लाख सीसीटीवी कैमरे आगे आने वाले तीन महीनों में लगाए जाएंगे, जिनमें पुलिस के साथ-साथ आरडब्ल्यूए उद्योग, गैर सरकार संगठन, शैक्षक्षिण संस्थान, मार्केट कमेटियों ने सहयोग की पेशकश की है। अब तक प्रदेश में 2.25 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना तथा जल ही जीवन योजना के लिए हरियाणा की सराहना नीति आयोग की बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कार्य समूह ने की है। उन्होंने कहा कि अब तक 1.35 लाख किसानों ने अपनी फसल का ब्यौरा इस पोर्टल पर पंजीकृत करवाया है और कृषि विभाग के सत्यापन के बाद राजस्व विभाग रकबे का आंकडा तैयार करेगा। बाद में उपग्रह व ड्रोन के माध्यम से फसलों की तस्वीर ली जाएगी।

0 Comments