इंटरनेशनल गीता महोत्सव के लिए नेपाल को भागीदार देश बनाने की पेशकश
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 3 दिसम्बर से कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्टÑीय गीता महोत्सव में नेपाल को भागीदारी देश बनने की पेशकश की है। यह पेशकश उन्होंने अपने कार्यालय में शिष्टाचार भेंट करने आए नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य से बातचीत के दौरान की।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पिछले तीन वर्षों से लगातार कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करती आ रही है और हम हर वर्ष किसी न किसी नये देश को भागीदारी देश बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष नेपाल को भागीदार देश बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 6 दिसम्बर को श्रीमदभगवद गीता पर अंतरराष्टीय सेमिनार कर आयोजन भी किया जाएगा। नेपाल से श्रद्घालुओं तथा स्कूली बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने को आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी, 2019 में गीता जयंती का आयोजन मॉरीशस में किया गया था और अब 7 से 9 अगस्त, 2019 तक इंग्लैंड में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव का आयोजन करने की पेशकश कनाडा द्वारा भी की गई है। अंतरराष्टद्द्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीमदभगवद गीता के श्लोकों का 18,000 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ मंत्रोच्चारण किया जाता है।

0 Comments