महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम पर होगा रादौर गर्ल्ज कॉलेज का नाम
मीडिया जंक्शन। अंकुश
यमुनानगर। हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र-2018-19 से खोले गए राजकीय कन्या महाविद्यालय रादौर का नाम महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्चतर शिक्षा विभाग के इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सैनी समाज में जन्मे महात्मा ज्योतिबा फूले 19वीं सदी के महान विचारक, समाज सेवक और प्रबुद्ध लेखक थे। उन्होंने अनुसूचित जाति और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।


0 Comments