घर बैठे लेना चाहते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ तो जल्दी से बनवा लें फैमिली आई डी

घर बैठे लेना चाहते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ तो जल्दी से बनवा लें फैमिली आई डी 


मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। अब सरकारी योजनाएं खुद घर चलकर आपके पास आएंगी लेकिन घर बैठे इन योजनाओं का लाभ सिर्फ वही लोग उठा पाएंगे जिनके परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं। जी हां, हरियाणा सरकार ने मेरा परिवार-मेरी पहचान नामक कार्यक्रम लांच किया है जिसके तहतअब योजनाएं खुद चल कर जनता तक पहुंचेंगी। यह एक ऐसी व्यवस्था है जोकि सरकारी सेवाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए क्रांतिकारी साबित होगी। यदि आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे लेना चाहते हैं तो जल्दी से अपनी फैमिली आईडी  बनवा लें।
इस उद्देश्य के लिए एनआईसी द्वारा परिवार पहचान पत्र पोर्टल  (६६६.ेी१ंस्रं१्र५ं१.ँं१८ंल्लं.ॅङ्म५.्रल्ल)  भी बनाया गया है। वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरी कवायद को समयबद्घ ढंग से पूरा किया जाएगा। इसके लिए अनुबंध कर्मचारियों तथा बोर्डों/ निगमों / विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों समेत राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को अपने परिवार का विवरण अपने विभाग के डीडीओ के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इन निदेर्शों को वित्त विभाग की वेबसाइट  से या खजाना एवं लेखा विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments