अब सेहत सेवाओं में बढ़ा हरियाणा का मान, 40 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी भारत सरकार
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा को एक बार फिर उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और इस बार स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई है, जिसके तहत राज्य को भारत सरकार से मिलने वाली सहायता राशि के अलावा लगभग 40 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस राशि की घोषणा आज भारत सरकार द्वारा की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अमनीत पी. कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भारत सरकार की कुल सहायता 303.68 करोड़ रुपये थी और प्रोत्साहन की राशि लगभग 40 करोड़ रुपये यानि 13 प्रतिशत होगी, जोकि राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को सुगम, किफायती और जबावदेह स्वास्थ्य देखभाल प्रदायगी प्रणाली मुहैया करवाना है। राज्य ने केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गये भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों अर्थात मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), शिशु मृत्यु दर (आईएमआर), नवजात मृत्यु दर (एनएमआर), सम्पूर्ण प्रजनन दर (टीएफआर), सभी नवजात शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण आदि को हासिल करने के लिए गम्भीर प्रयास किए हैं। सुश्री अमनीत पी. कुमार ने बताया ह्यसम्पूर्ण तथा निरंतर प्रगति के लिए 6.54 अंकों के साथ हरियाणा को शीर्ष स्थान मिला है। हरियाणा ने अति उन्नत राज्य का दर्जा हासिल किया है, क्योंकि इसने नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांक-2019 के अनुसार अधिकतर स्वास्थ्य परिणाम संकेतकों में प्रगति दर्ज की है।

0 Comments