वोटर लिस्ट का द्वितीय पुनरीक्षण अभियान पूरा होने तक चुनाव कर्मियों के तबादलों पर रोक
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। फोटोयुक्त मतदातासूचियों का विशेष द्वितीय पुनरीक्षण अभियान पूर्ण होने तक भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार राज्य के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदातासूचियों को विशेष द्वितीय पुनरीक्षण अभियान के तहत संशोधित किया जाना है। जो भीपात्र व्यक्ति 1 जनवरी 2019 को 18 वर्षया उससे अधिक आयु को प्राप्त हैं या किसीकारणवश पहले के पुनरीक्षण कार्यक्रम और अद्यतन के दौरान भी अपना नाममतदाता सूची में दर्ज नहीं करवा पाए, वे सभी इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपनानाम पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निदेर्शानुसार एकीकृत ड्राफ्ट फोटोयुक्त मतदातासूचियों का 15 जुलाई को प्रकाशन कर दिया गया है तथा अंतिम प्रकाशन 19अगस्त को किया जाना है। इस अभियान के पूर्ण होने तक चुनावी डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।


0 Comments