माटी कला बोर्ड चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने भोडिया बिश्रोईयान में आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने आज सैकड़ों भाजपा समर्थकों की मौजूदगी में गांव भोडिया बिश्रोईयान में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कर्ण सिंह राणोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आदमपुर हल्के में विकास कार्य किए जा रहे हंै और यहां विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चेयरमैन कर्ण सिंह राणोलिया ने कहा कि हरियाणा में आने वाले समय में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में भाजपा की 85 सीटें जीत कर आएगी। इस मौके पर सुभाष टाडा सरपंच भोडिया बिश्रोईयान,ओमप्रकाश खिचड मण्डल अध्यक्ष आदमपुर कृष्ण छिम्पा, कृष्ण मेम्बर, सुरेश मेम्बर नोरंग जागु, सुभाष मेम्बर हवा सिंह सुभाष राम नम्बरदार सुरेश, आत्मा राम, मक्खन लाल, विनोद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


0 Comments