कारगिल विजय हमारे वीर सैनिकों के अदम्य शौर्य का प्रतीक : उपायुक्त
कारगिल विजय दिवस पर युद्घ के वीर शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि कारगिल युद्घ में भारत की विजय हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य का प्रतीक है। 20 साल पहले इस युद्घ में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए देश का सीना गर्व से चौड़ा किया था। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आज सहित कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक में वीर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर उपायुक्त अशोक कुमार सहित पुलिस अधीक्षक शिवचरण व सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन प्रदीप बाली व स्वतंत्रता सेनानियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कारगिल के शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने भी वीर शहीदों को सलामी दी। उन्होंने कहा कि हम कभी भी वीर शहीदों की शहादत को भुला नहीं सकते हैं। इस अवसर पर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग से सुरेंद्र सिवाच, कल्याण व्यवस्थापक रणधीर सिंह, राजेंद्र गोदारा, दलबीर गिल, सुशील कुमार, कर्णसिंह ढाका, सुरेंद्र सिहाग, भूतपूर्व सैनिक जयनारायण जाखड़, जगदीश, कर्नल आरजी ढाका, कर्नल चंद्र रेडू, शक्ति सिंह, जंगबीर, भीम सिंह, रामसिंह पूनिया, अजीत सिंह, राजेंद्र, धर्मवीर, जयवीर व सुरेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0 Comments