- हिसार : इन 23 युवाओं ने ली है भेड़-बकरी पालन की ट्रेनिंग
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। पशुपालन एंव डेयरी विभाग की ओर से राज्य भेड़ प्रजनन फार्म में 11 दिवसीय भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 23 युवाओं को भेड़-बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान राजकीय पशुधन फार्म के मुख्य अधीक्षक डॉ. किशन बागोरिया ने युवाओं को बताया कि वे किस तरह भेड़-बकरी पालन का व्यवसाय करके अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवसाय समाज के भूमिहीन व बेरोजगार युवाओं के लिए आमदनी का अच्छा साधन है। उप निदेशक डॉ. आशोक चुघ ने प्रशिक्षणार्थियों को भेड़-बकरियों के उचित रख-रखाव समय पर टीकाकरण कृमिनाशक दवा पिलाने बारे ऊन कतराई के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि आजकल भेड़-बकरियों का व्यवसाय बहुत लाभदायक साबित हो रहा है और अधिक से अधिक युवाओं को इसे अपनाकर अपने जीवन स्तर में सुधार करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. जय सिंह पूनियां, वीएलडीए मेवा सिंह पूनियां, रवि, विमला देवी, जयबीर, कमलेश इत्यादि मौजूद रहे।


0 Comments