पर्यावरण को बचाना है : बीडीपीओ खंड परिसर में चला पौधारोपण अभियान
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय-1 और 2 के प्रांगण में आज सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी) गतिविधियों के अंतर्गत पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें 20 से अधिक पौधे लगाए गए। खंड परिसर में आज एचडीएफसी बैंक के सहयोग से नीम, शीशम व अन्य प्रकार के 20 से अधिक पौधे रोपित किए गए। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा व उचित रखरखाव के लिए एचडीएफसी बैंक की ओर से ट्री-गार्ड भी प्रदान किए गए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जयपाल तंवर व संदीप भारद्वाज सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने पौधे रोपित किए। इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक गतिविधियां चलाने व दूसरों को जागरूक करने की शपथ भी ली। बैंक प्रबंधन की तरफ से कलस्टर प्रमुख हरीश बक्सी, शाखा प्रमुख अशुंल गर्ग, सचिन गुप्ता, कमल कोचर, राजेश कुमार, विपिन कुमार सहित अनेक अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0 Comments