हम कसम खाते हैं, हमेशा करेंगे पानी का सदुपयोग जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम ने पानी के सदुपयोग की दिलाई शपथ
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जन शक्ति फॉर जल शक्ति अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए आज नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित जिंदल पार्क में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर, डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्रर डॉ. पीके हुड्डद्दा सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थितगण को जल बचाने व इसकी बबार्दी पर रोक लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान आमजन ने शपथ ली कि जल को बचाएंगे, क्योंकि जल है तो कल है। नदियों, तालाबों व अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, दूसरों को इस बारे में जागरूक करने तथा जरूरत के अनुसार पानी के इस्तेमाल के प्रति संकल्प लिया गया। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि जल का सदुपयोग हमारे जीवन के लिए भी जरूरी है और पृथ्वी के अस्तित्व के लिए भी। उन्होंने कहा कि कई देश ऐसे हैं जहां अच्छी खासी बारिश होती है लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह पानी व्यर्थ हो जाता है जिससे जल संकट बना रहता है। हमें अपने यहां ऐसी स्थिति को आने से रोकना होगा। निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि बारिश के पानी को भूमिगत जल स्तर तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार ने भी 500 वर्गगज से अधिक आकार के भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना अनिवार्य किया है। बारिश के पानी को जितना अधिक भूमिगत स्तर तक भेजेंगे जलस्तर में उतना ही सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के संकल्पों के साथ अगर हम पानी बचाने के निरंतर प्रयास करते हैं तो निश्चित ही आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात मिल सकती है। लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास करें।

0 Comments