चौटाला परिवार के बारे में यह क्या कह गए राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। डांसर सपना चौधरी के भााजपा में शामिल होने पर जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा की गई टिप्पणी पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी बेदी ने कहा है कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि लोक राज लोक लाज से चलता है, परन्तु उस परिवार की नैतिकता आज किस स्तर तक पहुंच गई है। बता दें कि डांसर सपना चौधरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने तंज कसा था। दिग्विजय ने कहा था कि अब नाचने-गाने वाले लोग जो फूहड़पन के महारथी हैं, वे ठुमके लगवाकर भाजपा को वोट दिलवाएंगे, तो राजनीति का बेड़ा गरक हो जाएगा। यही नहीं दिग्विजय चौटाला ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि भरे मंचों पर एक प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करके सपना को पार्टी ज्वाइन करवा रहा है। देश की संस्कृति और राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ रही है? बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सपना के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विवाद हुआ था। कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अगले ही दिन सपना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की बात का खंडन कर दिया। इसके बाद उनकी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं। तभी से कयास लग रहे थे कि सपना भाजपा में शामिल हो सकती हैं और हुआ भी यही।


0 Comments