हरियाणा : आंगनवाड़ी वर्करों के लिए आई है यह Good News


 हरियाणा : आंगनवाड़ी वर्करों के लिए आई है यह गुड न्यूज 
सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को मिलेगा यात्रा भत्ता 

मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा की आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने अब उन्हें बड़ी राहत प्रदान करते सरकारी बैठकों में शामिल होने के लिए एक बार से ज्यादा यात्रा एवं दैनिक भत्ता दिए जाने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर लिए गये इस निर्णय से आंगनवाडी कार्यकतार्ओं को प्रति वर्ष 14 करोड़ रूपए का लाभ होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आंगनवाडी वर्करों एवं उनके हैल्परोंं को प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाओं जैसे आपकी बेटी-हमारी बेटी, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, सबला योजना, बाल संरक्षण सर्वे, बाल विवाह निषेध कार्यक्रम में से सम्बंधित कार्य भी आबंटित किये गए हैं। इन कार्यक्रमों की चलते इन्हें सर्कल, खंड और जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में शामिल होना पड़ता है। अभी तक इन्हें सिर्फ एक बार का यात्रा भत्ता (टीए) और दैनिक भत्ता (डीए) प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि  अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आंगनवाडी वर्करों को जिला स्तर पर बैठक में शामिल होने के लिए वर्ष में एक बार और ब्लॉक स्तर की बैठक में शामिल होने के लिए हर महीने एक दिन का टीए और डीए दिया जाएगा। इसके साथ ही आंगनवाडी हैल्परों को वर्ष में तीन दिन का टीए और डीए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया की हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्रों में 25962 आंगनवाडी वर्कर और 25450 हैल्पर तथा शहरी क्षेत्रों में भी 25962 आंगनवाड़ी वर्कर और 25450 हैल्पर कार्यरत हैं। इन नये नियमों के तहत टीए और डीए देने से सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 14 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments