राहुल जी ! इस्तीफा वापस लो, वरना हमारा इस्तीफा भी स्वीकार करो
कांग्रेस एससी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नितिन राऊत के मार्गदर्शन में अनेक कांग्रेसी वर्करों ने भेजा त्यागपत्र
मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता निराश हैं तथा वे फिर से राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस ही चाहते हैं। रोजाना बड़ी तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं तथा राहुल को अपना निर्णय वापिस लेने के लिए निवेदन कर रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कांग्रेस एससी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नितिन राऊत के मार्गदर्शन में भारी तादात में आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिल्ली कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापिस लिए जाने का विनम्र निवेदन किया। उनका कहना था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व की जरूरत है। इसलिये राहुल जी से विनम्र निवेदन है कि वह अपना इस्तीफा वापिस लेने के लिये पुन: विचार करें। डा० नितिन राऊत ने कहा कि ये राहुल जी का भावात्मक निर्णय था। हमें पूर्ण विश्वास है कि वो हमारे नम्र निवेदन पर एक बार फिर विचार करेंगें व भाजपा की भ्रष्ट व निकम्मी सरकार की गलत नितियों का सामना करने के लिये एक मजबूत ओर शस्क्त नेतृत्व कि जरूरत है। इस पर डॉ. राऊत ने कहा कि यदि इस्तीफा देने से अगर कांग्रेस मजबूत होती है तो हम सब इस्तीफा दे देते हैं और उन्होंने आज अपना इस्तीफा भी राहुल गांधी को भेज दिया । इस अवसर पर डॉ. नितिन राऊत के साथ हल्का उकलाना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराज सभ्रवाल, राजेश सरोहा, सुरेश कन्हडी व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


0 Comments