आर्यनगर में रात्रि ठहराव प्रचार अभियान के दौरान कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने गिनवाई सरकार की खूबियां
बोले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईमानदारी से निभाई जिम्मेदारी
विभाग के कलाकारों ने भजनों, गीतों, रागनियों व नाटक के माध्यम से दिया संदेश
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया और उनकी यही एक खासियत उन्हें अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों से अलग और विशेष बनाती है। उन्हें और उनकी सरकार को अनुभवहीन कहने वाले विपक्ष के नेता आज अपना वजूद खो चुके हैं और हरियाणा की राजनीति में दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं देते हैं। चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने यह बात गांव आर्यनगर में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के रात्रि ठहराव व प्रचार अभियान के दौरान बतौर मुख्यातिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कैप्टन भूपेंद्र ने ग्रामीणों के साथ गांव के चबूतरे पर शहीदों की स्मृति में मोमबतियां जलाकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजनों, रागिनियों, गीतों व नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि साढ़े चार साल पहले जब वर्तमान सरकार बनी तो विपक्ष के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मंत्रियों को अनुभवहीन कहते थे। उसी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे कार्यकाल ईमानदारी से काम करते हुए जनता के हित में ऐसी-ऐसी नीतियां लागू की कि आज पूरा प्रदेश इस सरकार के साथ खड़ा है। सरकार ने जब मेरिट आधार पर युवाओं को नौकरियां दीं तो विपक्षी नेता कहने लगे कि इनके कार्यकर्ता ही इन्हें छोड़ जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने तो पार्टी नहीं छोड़ी लेकिन जनता को यह सरकार जरूर भा गई। अब लोग खुलेआम कहने लगे हैं कि भाजपा को वोट मांगने की जरूरत नहीं है, विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशियों को बिना मांगे वोट देगी। सरकार को अनुभवहीन बताने वाले विपक्ष के नेताओं की आज क्या हालत है, यह भी किसी से छिपा नहीं है। कार्यक्रम में बैठे गांव के लोगों ने बताया कि इस सरकार में गांव के 28 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं।इस अवसर पर सरपंच जगदीश चंद्र, निगरानी समिति अध्यक्ष कपूर सिंह बेनीवाल, कृष्ण कुमार, सुभाष, रामफल पूनिया, मनोज माइयड़, बलवंत सिंह, संदीप राव, नरेश सोनी, कृष्ण कुमार फौजी, त्रिलोक इंदल, जगदीप जांगड़ा, महताब, सुभाष इंदौरा, भजन लाल, बलवान सिंह उबा, सोहनलाल सरसावा, भोलाराम सोलंकी, जगदीश, भूपसिंह खिचड़, भजनलाल, रामचंद्र जनागल, प्रताप सिंह, ओपीराम, पंच अशोक कुमार, राजेश, बलवान सिंह, रामसिंह डांगी व सुल्तान चाहर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भारतीय फौज में 14 फीसद है हरियाणा की हिस्सेदारी
कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि 20 साल पहले हुए कारगिल के युद्ध में मैं भी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रही भारतीय सेना का हिस्सा था। आज भी जब याद करता हूं तो वह घटना ऐसे स्मरण हो उठती है जैसे कल की ही घटना हो। पहले 1947, फिर 1965 और 1971 में पाकिस्तान ने भारत पर पीछे से वार किया। लेकिन जब किसी युद्ध में उसकी दाल नहीं गली तो 1999 में फिर घुसपैठ का दुस्साहस किया। हमारे धरतीपुत्र सैनिकों ने भी अदम्य साहस व वीरता के साथ लड़ते हुए पाकिस्तान को खूब मजा चखाया। उन्होंने बताया कि देश की 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा के जवानों की फौज में लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यहां की धरती बलिदान और साहस की धरती है और मेरे भीतर का शौर्य ने मुझे इसी हरियाणा की वीर भूमि से मिला है।
पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना आज की बडी़ जरुरत
चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने में सरकार की मदद करें। अधिक से अधिक पौधे लगाएं, पानी की बचत करें और जरूरत के अनुसार ही जल का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण के संरक्षण पर ध्यान देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के इस प्रकार के अभियान चलाने पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग व अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना की।
डीआईपीआरओ पारू लता ने भी किया जागरुक
डीआईपीआरओ पारू लता ने बताया कि विभाग द्वारा सामान्य प्रचार के साथ-साथ इस प्रकार के रात्रि ठहराव प्रचार अभियान प्रतिमाह दो गांवों में विशेष रूप से आयोजित किए जाते हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को विस्तार से ग्रामीणों के बीच रखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस है और संयोग से कैप्टन भूपेंद्र सिंह हमारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं जो स्वयं कारगिल युद्ध का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि युद्ध के अलावा उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ में भी कैप्टन भूपेंद्र ने अपने खर्च पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से जान पर खेलकर वहां फंसे लोगों को निकाला था।
थारी जय हो मनोहर लाल
विभाग के कलाकारों ने थारी जय हो मनोहर लाल, गिणे दिन्यां मैं कर दिया म्हारा हरियाणा खुशहाल, वीर सेनानियों की शौर्य गाथा और स्वच्छता आदि विषयों पर गीत सुनाकर उपस्थितजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। जल संरक्षण पर नाटक व गीत प्रस्तुत करते हुए जब कलाकारों ने जल ही जीवन हो सै गौरी, जल बेकार करै ना...के पाणी का घाटा सै साजन, तकरार करै मत ना जैसे भावपूर्ण गीत सुनाए तो ग्रामीण देर तक तालियां बजाते रहे।

0 Comments