मक्का व अरहर के लिए जल ही जीवन योजना को लागू, यहां पंजीकरण करवाएं किसान


मक्का व अरहर के लिए जल ही जीवन योजना को लागू, यहां पंजीकरण करवाएं किसान 


मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में जल संरक्षण के तहत मक्का एवं अरहर की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि पानी की बचत की जा सकें क्योंकि जल ही जीवन है। इसी कड़ी में हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां जल ही जीवन योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना के लिए किसान बैवसाइट .. पर पंजीकरण करवा सकते हंै। एक प्रवक्ता ने बताया कि जल ही जीवन योजना  को प्रथम चरण में प्रदेश के 8 खण्डों में लागू किया जा रहा है जिसमेंं अम्बाला-1, पुण्डरी, साहा, असंध, रादौर, गनौर,थानेसर और नरवाना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना को अपनाने से फसल विविधिकरण द्वारा लाखों लीटर पानी की बचत होगी। इसके अलावा, सरकारी एजेंसियों द्वारा मक्का व अरहर की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को उत्तम किस्म के बीज भी (1200 से 2000 रुपये प्रति एकड कीमत के) नि:शुल्क उपलब्ध करवांए जाएंगे।  बीज के अलावा, दो चरणों में 2000 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि सबसिडी व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रीमियम को भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा तथा इस योजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

Post a Comment

0 Comments