अमीरी के सपने दिखाकर चेन सिस्टम से हजारों करोड़ की ठगी करने वाली फ्यूचर मेकर कंपनी का प्रमोटर काबू
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। अमीरी के सपने दिखाकर चेन सिस्टम से हजारों करोड़ रुपये की ठगी करने वाली फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रमोटर जय सिंह आखिरकार सिरसा एसआईटी के हत्थे चढ़ ही गया। एसआइ देसराज की टीम ने आरोपित को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपित से एक प्लाट की रजिस्ट्री बरामद की है। बता दें कि हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट में स्थित फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने काफी निवेशकों को मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर रकम जमा करवाई थी। कंपनी को टारगेट युवा, रिटायर्ड कर्मचारी, महिलाएं और जमींदार थे। इन सभी को चेन सिस्टम से नए-नए लोगों को जोड़ने पर कमीशन दिया जाता था। कंपनी के फ्रॉड के शिकार केवल हिसार के ही नहीं, बल्कि, हरियाणा समेत महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल के लोग हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। तेलंगाना पुलिस ने भी पिछले साल शकायत पर कार्रवाई कर कंपनी के 5 बैंक खातों को सील कर दिया था जिनमें 218 करोड़ 544 लाख 887 हजार 100 रुपये जमा हैं।

0 Comments