यमुनानगर : फिर आने वाली है आंधी-बरसात, पेड़ के नीचे न खडा़ करें वाहन, वरना होगा यह हाल, देखें तस्वीरें
सतीश कुमार।मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। यमुनानगर और अम्बाला में कल दोपहर आई भयंकर आंधी व बारिश में जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गये। वीरवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बारिश व आंधी चली।बिलासपुर कस्बे के सरकारी अस्पताल में स्टॉफ नर्स की कार पर पेड़ टूटकर गिर गया। वहीं यमुनानगर के ही प्यारा चौक पर भी एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसकी चपेट में दो कार और 2 बाइक आ गई। हकृवि भारत मौसम विभाग ने आज शुक्रवार सुबह 6 बजे जारी किए मौसम पूर्वानुमान में अगले दो- तीन घण्टो में अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जिलों में व आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश में अब तक 54% कम बारिश, मॉनसून 13 से फिर एक्टिव होगा
प्रदेश में उमस भरी गर्मी के साथ तापमान फिर बढ़ने लगा है। जिन जिलों में अच्छी बरसात हुई है, वहां पारा सामान्य से कम रहा। पिछले 24 घंटे में जीटी बेल्ट में अच्छी बारिश हुई है। करनाल में 29.5 और कुरुक्षेत्र में 30.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब मॉनसून 13 जुलाई को फिर से एक्टिव होगा। इससे 14 जुलाई के बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में 1 जून से 10 जुलाई तक 40 दिन की अवधि में सामान्य से 54 फीसदी बरसात कम हुई है। अब तक खरीफ की बिजाई पिछले साल के मुकाबले 4.41 लाख हेक्टेयर कम हुई है।
0 Comments