सावधान ! गेरूआ वस्त्र वाले बाबा कहीं बदमाश तो नहीं ?

सावधान ! गेरूआ वस्त्र वाले बाबा कहीं बदमाश तो नहीं ? 

बाबाओं पर बिल्कुल न करें भरोसा, हो सकते हैं बदमाश, यकिन नहीं आ रहा तो पढ़िए 


मीडिया जंक्शन समाचार 
रोहतक। गेरूआ वस्त्र धारण कर सड़कों पर घूमने वाले बाबाओं पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। आजकल ऐसे बाबाओं के वेश में बदमाश भीघूम रहे  हैं। कोई बदमाश किसी धार्मिक स्थल का पुजारी बना है तो कोई गेरुआ वस्त्र धारण कर भीख मांग रहा है। हरियाणा पुलिस ने पिछले चार माह में 10 से अधिक फरार बदमाशों को बाबा के भेष में राजस्थान व यूपी के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जबकि कई बदमाश चिह्नित किए गए हैं। पुलिस को शक है कि और भी काफी बदमाश भी हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में बाबा बनकर शरण लिए हुए हैं। बदमाशों पर शिकंजा कसने को एसटीएफ ने इन सभी राज्यों की पुलिस को पत्र भेजा है। बदमाशों पर शिकंजा कसवाने में सहयोग की अपील की गई है। दो दिन पूर्व ही पुलिस ने फरमाणा गांव के बिजेंद्र को गिरफ्तार किया। बिजेंद्र ने खुलासा किया कि वह 16 साल से साले की पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल
रहा था। इन बदमाशों ने पुलिस के पकड़ में नहीं आने का मुख्य कारण बताया कि वह राजस्थान के नरड़ पीर पर बाबा बनकर रह रहा था। मार्च में एसटीएफ ने पांच हजार के इनामी सुनील को गिरफ्तार किया। सुनील ने खुलासा किया कि वह पुलिस से बचने को यूपी के शामली के एक मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। 2 जनवरी को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से हरियाणा के मोस्ट वांटेड संदीप को गिरफ्तार किया। जो कई साल से मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था। ऐसे में हरियाणा खासकर रोहतक वालों कोअलर्ट रहने की जरूरत है, कभी भिक्षा के चक्कर में कोई आपका घर ही साफ न कर जाए।

Post a Comment

0 Comments