कुरुक्षेत्र के इन तीर्थ व पर्यटन स्थलों की बदलने वाली तस्वीर
मीडिया जंक्शन न्यूज
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र के तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों को दर्शनीय स्थलों के रुप में विकसित करने की तैयारी में है। योजना के तहत ही गुमथला गढु के सोमतीर्थ, भौर सैंयदा के भूरीश्रवा तीर्थ, थानेसर के कालेश्वर तीर्थ, गांव मांगना के सप्तसास्वत तीर्थ का जीर्णोद्घार और सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके अलावा, सरकार द्वारा श्रीकृष्णा सर्किट के तहत, ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, गीतास्थली ज्योतिसर और नरकरतारी तीर्थ व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 97.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है और सभी कार्य पूरे होने की स्थिति में पहुंच गए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कालेश्वर तीर्थ का जीर्णोद्घार करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने श्रीब्राहमणों एवं तीर्थोद्घार सभा की तरफ से एक प्रस्ताव रखा था, इस प्राचीन तीर्थ को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से इस तीर्थ का सौंदर्यकरण और जीर्णोद्घार का कार्य किया जाएगा। इस तीर्थ पर घाटों का निर्माण किया जाएगा और भव्य और सुंदर पत्थर भी लगाए जाएंगे। इसी तरह भौर सैंयदा के तीर्थ पर घाटों के निर्माण के साथ एक पिक्चर गैलरी भी बनाई जाएगी ताकि पर्यटक मगरमच्छ विहार को अच्छी तरह से निहार सके। उन्होंने कहा कि गांव मांगना और गुमथला गढु के तीर्थ पर भी घाटों का निर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा।

0 Comments