जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए पहुंची केंद्रीय टीम
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत जिला में शुरू किए गए कार्यों की प्रगति को जांचने केंद्रीय टीम के दो सदस्य आज हिसार पहुंचे और अधिकारियों के साथ एक बैठक में अभियान की समीक्षा की। केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त संयुक्त सचिव पीसी बोध व चंद्रेडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जल संरक्षण, जल संचयन व जल संवर्धन आदि विषयों पर चर्चा की गई। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने टीम सदस्यों को बताया कि इस अभियान के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां बताते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि इस अभियान के तहत जिला में क्या-क्या कार्य करवाए जा रहे हैं और अगले 15 दिन में क्या-क्या कार्य करवाए जाने हैं। डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता व जिला वन अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। केंद्रीय टीम द्वारा जिला स्तर पर जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों का आगामी 3 दिन तक निरीक्षण किया जाएगा व 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे फिर केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें जल शक्ति अभियान से संबंधित आगामी परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्घ कार्य निष्पादन किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

0 Comments