सानिया के बाद अब हरियाणा की यह खिलाड़ी रचाएगी पाकिस्तानी क्रिकेटर से ब्याह
मीडिया जंक्शन न्यूज
नूंह। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद अब देश की एक और बेटी पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने जा रही है। हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू का निकाह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ आने वाले 20 अगस्त को दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। शामिया के निकाह की तैयारियां जोरों पर है ।नूंह के चंदेनी में रहने वाली शामिया आरजू एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं। शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इससे पहले वह जेट एयरवेज में थी जबकि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज है। जानकारी के मुताबिक शामिया का परिवार 17 अगस्त को दुबई के लिये रवाना होगें। शामिया का रिश्ता उनके परदादा के परिवार ने करवाया है। शामिया के पिता लियाकत अली ने बताया पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे। बंटवारे के बाद उनके दादा यहीं हिंदुस्तान में रह गए जबकि उनके भाई पाकिस्तान चले गए। उनका परिवार आज पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है और उनके जरिए ही रिश्ता तय हुआ है।

0 Comments