बाप रे ये कैसी लड़कियां ! रोहतक एमडीयू में लड़कों को कर रही थी अश्लील इशारे !
MDU Rohtak Girls News By Hisar Media Junction
- मीडिया जंक्शन
रोहतक। आपने अब तक लड़कों को तो लड़कियों की तरफ गंदे इशारे, हो-हुल्लड़, अभद्रता व अश्लील कॉमेंट करते देखा होगा लेकिन आज हम आपको ऐसी कहानी बता रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रोहतक स्थित एमडीयू में एक ही बुलेट पर सवार ये युवतियां लड़कों के साथ अभद्रता और अश्लील ईशारे कर रही थी। छात्रों ने पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि चारों लड़कियां एमडीयू में आने -जाने वाले लड़कों के साथ गलत इशारे और गाली गलौज कर रही थीं। दूसरी ओर लड़कियों ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए। खुद लड़कों ने ही उनकी तरफ गलत इशारा किया और गलत व्यवहार किया है। पुलिस से दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है और मामलेकी जांच जारी है। छात्रों ने चारों छात्राओं पर आरोप लगाया कि नशा करने के बाद चारों छात्राएं एक ही बुलेट पर सवार होकर एमडीयू में घूम रही थीं। दो दिन पहले भी इन चारों छात्राओं को एमडीयू परिसर के अंदर देखा गया था। परिसर में लाइब्रेरी की तरफ जा रही छात्राएं छात्रों की तरफ गलत इशारे और खुलेआम गाली गलौज करती जा रही थीं। कुछ छात्र लाइब्रेरी के बाहर बैठे हुए थे। जिन्होंने इन चारों लड़कियों को गलत इशारे करते देखा। छात्रों ने एमडीयू में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को फोन कर बुलाया। इसके बाद छात्रों ने लड़कियों को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्गा शक्ति को फोन कर बुलाया। दुर्गा शक्ति की गाड़ी आने के बाद लड़कियों को थाने ले जाया गया। सभी छात्रों ने पीजीआई थाने में पहुंचकर चारों लड़कियों की गिरफ्तारी की मांग की। लड़कियों की डॉक्टरी जांच कराने को लेकर पीजीआई थाने में हंगामा किया। उन्होंने कहा कि चारों लड़कियां आउट साइडर हैं और फरीदाबाद की रहने वाली हैं। जिन लड़कों की वह बुलेट लेकर आई थीं। वह सभी पानीपत के रहने वाले हैं। यहां पर कबड्डी की प्रैक्टिस के लिए आए हुए हैं। बुलेट गर्ल्स में से दो लड़कियां भी कबड्डी की खिलाड़ी हैं। यहां प्रैक्टिस करने के लिए आई हुई हैं।
लड़कियां बोली, हमने कोई अभद्रता नहीं की
चारों लड़कियों का यह कहना है कि उन्होंने किसी भी लड़के के साथ किसी भी तरह की कोई अभद्रता नहीं की। ना ही किसी की तरफ कोई गलत इशारा किया। वहां पर मौजूद लड़कों ने ही हमारे साथ गलत व्यवहार और गलत इशारे किए थे। इसी बात का विरोध करने पर हमने अपनी बुलेट रोकी थी।
लड़कियों ने भी लगाए हैं ये आरोप
थाना पीजीआईएमएस रोहतक की एएसआई की मानें तो एमडीयू परिसर में बुलेट पर चार लड़कियों की बुलेट से चलने व अश्लील इशारे की शिकायत मिली है। जबकि लड़कियों ने छात्रों पर भी आरोप लगाए हैं। दोनों ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लड़कियों के परिजन को फरीदाबाद से बुलाया गया है।
1 Comments
अब तक तो आपने गुंडे सुने होंगे अब गुंडिया भी पैदा हो गई मां बाप इन लडकियों को पढाई के लिये भेजा था लेकिन अब यह सब अपने अपने मां बाप का नाम रोशन कर रही हैं एक तरफ ये 4 लडकिया हैं तो दुसरी तरफ देश का नाम रोशन करने में दूती चन्द 100 मीटर फराटा अंतरराष्ट्रीय दौड़ में पहला स्थान पाया और भारत का नाम रोशन किया मां बाप के प्यार का नाजायज फायदा उठाना आवारागर्दी करना ज्यादातर यूनिवर्सिटी ओं में लड़कियों को देखा जा सकता है
ReplyDelete