पानीपत : उरलाना कलां में पत्नी को तलवार से काट डाला
20 से भी ज्यादा किए वार, तलवार सहित आरोपी फरार
मीडिया जंक्शन न्यूज
पानीपत। मतलौडा थाना अंतर्गत गांव उरलाना कलां में एक युवक ने तलवार से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस खूनी पति ने पत्नी के शरीर पर तलवार से 20 से भी ज्यादा वार किए। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो वो खून से लथपथ पड़ी थी लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामला करीब साढ़े बारह बजे का है। मतलौडा थाना अंतर्गत उरलाना कलां गांव में रोहताश ने घर में पत्नी सुमन (28) की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रोहताश फरार हो गया। सुमन के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो दौड़ पड़े। देखा कि सुमन की गर्दन कटी हुई थी और शरीर पर कई जगह कटा हुआ था। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही आरोपित की मां बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि आरोपित रोहताश की शादी सुमन के साथ 10 साल पहले सफीदों के हाट गांव में हुई थी। उसकी एक आठ साल की बेटी और 11 माह का बेटा है। ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार दोपहर को पति-पत्नी के बीच काफी ज्यादा कहासुनी हुई थी। वहीं सूचना मिलते ही उरलाना चौकी पुलिस और मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित की मां को होश नहीं आया है। महिला के मायके में भी जानकारी दे दी गई है। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। मतलौडा थाना प्रभारी विकास कुमार व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। लोगों को शांत कराया जा रहा है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 Comments