हरियाणा ओपन बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 5 सितंबर से 14 सितंबर तक
25 अगस्त 2019, 6:11 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (सी.टी.पी./एस.टी.सी./आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) सितम्बर-2019 की परीक्षाएं 04 सितम्बर (बुधवार) से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का तिथि-पत्र बोर्ड की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 5 सितम्बर से आरम्भहोकर 14 सितम्बर तक चलेंगी तथा सीनियर सैकेण्डरी (सी.टी.पी./ एस.टी.सी./ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 4 सितम्बर से आरम्भ होकर 19 सितम्बर तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक एक सत्र में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी की गणित विषय की परीक्षा 5 सितम्बर को, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा 7 सितम्बर को, संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/गृह विज्ञान/शारीरिक शिक्षा/कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा 9 सितम्बर को, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 10 सितम्बर को, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 12 सितम्बर को तथा हिन्दी विषय की परीक्षा 14 सितम्बर को संचालित होगी। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी की अंग्रेजी (कोर)/अंग्रेजी (ऐच्छिक) विषय की परीक्षा 4 सितम्बर को, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 5 सितम्बर को, भूगोल/लेखांकन विषय की परीक्षा 6 सितम्बर को, लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 7 सितम्बर को, कम्प्यूटर साईंस/दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा 9 सितम्बर को, समाज शास्त्र/जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 10 सितम्बर को, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 11 सितम्बर को, पंजाबी/संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा 12 सितम्बर को, इतिहास/रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा 13 सितम्बर को, शारीरिक शिक्षा/उद्यमिता विषय की परीक्षा 14 सितम्बर को, भौतिकी विज्ञान/व्यवसायिक अध्ययन/मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 16 सितम्बर को, राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा 17 सितम्बर को, गणित विषय की परीक्षा 18 सितम्बर को तथा हिन्दी(कोर)/हिन्दी (ऐच्छिक)/हिन्दी कोर के एवज में अंग्रेजी विशेष विषय की परीक्षा 19 सितम्बर को संचालित होंगी।


0 Comments