नारनौंद : कल नहीं अब 10 अगस्त को बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

नारनौंद : कल नहीं अब 10 अगस्त को बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण




7 अगस्त 2019, 6:34 PM

मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। नारनौंद की अनाज मंडी में अब 8 अगस्त की जगह 10 अगस्त को दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण राजकीय शोक होने के चलते कार्यक्रम को 10 अगस्त के लिए स्थगित किया गया है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नारनौंद की अनाज मंडी में 8 अगस्त को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया जाना था। अब यह कार्यक्रम 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु विशेष रूप से शिरकत करेंगे और 1347 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों का वितरण करेंगे। इनके अलावा सांसद बृजेन्द्र सिंह व हिसार विधायक तथा हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में एलिम्को, कानपुर के महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी प्रबंध व्यवस्था में विशेष भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सभी विभागों की तरफ से अनाज मंडी में 21 स्टॉल लगाई जाएंगी ताकि दिव्यांगजन सभी विभागों की नीतियों के बारे में जानकर उनका फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि समारोह में 1347 दिव्यांगजनों को 2454 व्हीलचेयर व अन्य उपकरण बांटे जाएंगे। जिला प्रशासन व रेडक्रोस की तरफ से सभी विभागों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments