11 अगस्त की अधिकार रैली में इन मांगों को उठाएगा अति पिछडा़ वर्ग समाज
7 अगस्त 2019, 6ः04 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार के पुराना गवर्नमेंट कालेज मैदान में 11 अगस्त को अति पिछडा़ वर्ग अधिकार मंच हरियाणा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व अधिकार रैली का आयोजन किया रहा है। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्याथियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए उकलाना, बरवाला, नारनौंद, हिसार, अग्रोहा, आदमपुर के विभिन्न गावों में निमंत्रण दिया जा रहा है। अधिकार रैली के दौरान 33 प्रतिशत आबादी के अनुपात में 29 विधानसभा टिकटों की मांग की जाएगी। इसके साथ ही 33 प्रतिशत आबादी के अनुपात में प्रशासन के हर स्तर पर व तमाम राजनीतिक नियुक्तियों जिसमें एचपीएससी, एचएसएससी बोर्ड व निगम में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिए जाने, प्रथम व द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों व स्थानीय निकाय में 27 प्रतिशत आरक्षण देने, सरकारी नौकरियों में क्लास वन से लेकर क्लास 4 अनुपात तक स्पेशल भर्ती के माध्यम से बैकलॉग पूरा किए जाने, अति पिछड़ वर्ग को बीसीए को प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने तथा बीसीए को अनुसूचित जाति के समतुल्य उच्च शिक्षा में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की भी मांग रखी जाएगी। वक्ताओ ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित किए जाने व प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे आईएएसए एचसीएस, नीट व आईआईटी आदि की मुफ्त कोचिंग मुहैया करवाई जाए। इस अवसर पर राजेंद्र तवंर, राजेद्र कुमार, धर्मवीर लोहान, आरपी पांचाल, जयभगवान चेयरमैन मामनचंद, बलदेव आजाद नगर,राजेश मक्कड, नानक चंद, रामगोपाल, रामचंद्र प्रजापति प्रधान, बलजीत सरपंच समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



0 Comments