134 ए : गरीब बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे प्राईवेट स्कूलों की रद्द होगी मान्यता
4 अगस्त 2019, 9:00 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। नियम-134 ए के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले या बच्चों से किसी भी तरह का भेदभाव करने वाले प्राईवेट स्कूलों पर अब तलवार लटक गई है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता रद्द किए जाने के संकेत दिए हैं जो नियम 134-ए का उल्लंघन करते हुए गरीब बच्चों को दाखिला देने में भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले करीब पौने पांच वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा में शिक्षा का स्तर व गुणवत्ता काफी बढ़ी है। पूर्व की सरकारों में हरियाणा में जहां बोर्ड परीक्षाओं में ग्रेस अंक देकर अच्छे परीक्षा परिणाम दिखाए जाते थे वहीं वर्तमान सरकार ने ग्रेस देने की बजाए शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक परिवर्तन किया है। असर यह हुआ कि अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आने लगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढऩेको उनकी कक्षा के समकक्ष लाने के लिए सक्षम अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को पूर्ण रूप से सक्षम बना दिया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि राजनीति में कई बार लहरें चलती हैं। राज्य में अब विपक्ष पूरी तरह से समाप्त हो गया है और कांग्रेस पार्टी के पास केंद्र और प्रदेश में न तो नेता रहा और न ही उनकी कोई नीति।

0 Comments