भाटोल जाटान में खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट से मौत
नारनौंद(मीडिया जंक्शन न्यूज)। उपमंडल के गांव भाटोल जाटान में धान के खेत में पानी देने गए किसान की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव भाटोल जाटान निवासी प्रीतम पुत्र महासिंह धान के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। इस दौरान खेत में गुजर रही बिजली की तारों से करंट लगने से प्रीतम की मौत हो गई। प्रीतम की मौत से गांव में शोक का माहौल है।


0 Comments