मिर्चपुर, मुर्गा और बवाल : गांव में शांति, पुलिस बल तैनात
छठा आरोपी विक्रम उर्फ बबली भी गिरफ्तार
दो महिला पुलिसकर्मियों की भी लगाई गई है डयूटी
3 अप्रैल 2019, 4:40 PM
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार/नारनौंद। मिर्चपुर में मुर्गे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के छठे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। हालात को देखते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस मामले के पांच आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। आज पुलिस ने छठे आरोपी विक्रम उर्फ बबली पुत्र रोहताश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व पुलिस ने 1 अगस्त को इस मामले के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था व 2 अगस्त को पांचवां आरोपित नवीन उर्फ विन्नी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस संबंध में डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले के सभी छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छठे आरोपित को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पूर्ण रूप से शांति कायम है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि मिर्चपुर में कोथ कलां रोड पर स्थित मुर्गी फार्म पर मंगलवार रात मुर्गा न देने को लेकर हुए विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि एक बार फिर गांव में जातिय तनाव हो गया था। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि बस्ती के तेजभान के साथ मारपीट की गई। मारपीट को लेकर पुलिस ने गांव के सतीश, विक्रम व तुन्नी उर्फ सुनील सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


0 Comments