हरियाणा : 24 सितंबर तक एनरोलमेंट रिटर्न भर लें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूल 



27 अगस्त 2019,7:10 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2019-20 में अध्ययनरत कक्षा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों के एनरोलमेंट/नामांकन-पत्र 26 अगस्त से आॅनलाईन शुरु हो गए हैं। एनरोलमेंट रिटर्न भरने के लिए बोर्ड वैबसाईट पर केवल राजकीय/स्थाई सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों के लिंक खोले गए हैं। अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिंक निदेशक सैकेण्डरी शिक्षा विभाग हरियाणा से अस्थाई मान्यता की सूची प्राप्त होने के उपरांत ही खोले जाएगें। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए छात्रों के एनरोलमेंट के लिए संबन्धित विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क सहित 26 अगस्त से 24 सितम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क, 25 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक 100 रूपए विलम्ब शुल्क सहित, 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक 200 रूपए विलम्ब शुल्क सहित, 9 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक 300 रूपए विलम्ब शुल्क सहित तथा 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक 1000 रूपए विलम्ब शुल्क सहित तिथि निर्धारित की गई है।  प्रवक्ता ने बताया कि कक्षा दसवीं व बारहवीं के लिए छात्रों के एनरोलमेंट के लिए सम्बन्धित विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क सहित 26 अगस्त से 9 सितम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क, 10 सितम्बर से 16 सितम्बर तक 100 रूपए विलम्ब शुल्क सहित, 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक 200 रूपए विलम्ब शुल्क सहित, 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक 300 रूपए विलम्ब शुल्क सहित तथा 01 अक्तूबर से 07 अक्तूबर तक 1000 रूपए विलम्ब शुल्क सहित तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं का एनरोलमेंट शुद्धि का कार्य एनरोलमेंट भरने की तिथि 26 अगस्त से अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तक तथा कक्षा दसवीं व बारहवीं का एनरोलमेंट शुद्धि का कार्य एनरोलमेंट भरने की तिथि 26 अगस्त से अंतिम तिथि 07 अक्तूबर तक साथ-साथ चलेगा। इसके अतिरिक्त नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के लिए 23 अक्तूबर  से 29 अक्तूबर तक तथा दसवीं व बारहवीं कक्षा के लिए 08 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक अतिरिक्त समय दिया गया है। शुद्धि के लिए इसके पश्चात और कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा तथा अंतिम तिथियों के बाद एनरोलमेंट रिटर्न भरने का मौका नहीं दिया जायेगा।

शुल्क जमा करवाने से पूर्व ले सकते हैं आनलाईन प्रिंट
प्रवक्ता ने बताया कि इस बार शैक्षिक सत्र 2019-20 में शुल्क जमा करवाने से पूर्व आॅनलाईन प्रिंट का आप्शन दिया गया है, जिससे सम्बन्धित विद्यालय प्रिंट निकालकर छात्रों के सभी विवरण चैक करने उपरांत शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन शुल्क जमा करवाने उपरांत आॅनलाईन आवेदन-पत्र के अंत में छात्रों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि एवं आधार नम्बर विवरणों में शुद्धि के लिए आप्शन दी गई है, इसलिए इन विवरणों को भली-भांति चैक किया जाना है तदोपरांत आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को छात्रों के आधार नम्बर के साथ पिता का आधार नम्बर भरना होगा। यदि किसी कारणवश पिता का आधार नम्बर नहीं हो तो माता का आधार नम्बर अवश्य भरें।

स्कूल वर्दी में ही हों बच्चों के फोटो 
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों के मुखियाओं को आगाह किया जाता है कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के जो फोटो आवेदन-पत्र में भेजे जाने हैं वह विद्यालय की वर्दी में ही हों जिससे यह अलग पहचान हो सके कि अमुक परीक्षार्थी अमुक विद्यालय का है, ऐसा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ हरियाणा एजुकेशन कोड में विद्यमान प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले एस.एल.सी./टी.सी. आवेदन करते समय विद्यालयों द्वारा एनरोलमेंट आॅनलाईन पोर्टल पर
अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर आवेदन-पत्र नहीं भरा जायेगा।