8 सितंबर को रोहतक आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

27 अगस्त 2019,7:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा शुरू के तहत प्रदेश के दौरे पर हैं। वे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से मुखातिब हो रहे हैं। इस जन-आशीर्वाद यात्रा का समापन 8 सितंबर को रोहतक मेें होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ह्यसबका साथ सबका विकासह्ण की नीति पर चलते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी एक सितंबर 2019 को जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। उन्होंने इस यात्रा के स्वागत के लिए की जाने वाली तैयारियों हेतु कार्यकतार्ओं तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में समान रूप से कराए गए विकास कार्यो पर जनता की स्वीकार्यता की मोहर है। इस यात्रा को लेकर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों में जबरदस्त जोश और उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस यात्रा की पहुंचने पर भारी जनसमूह द्वारा स्वागत किया जाएगा।