अधिकार रैली में पिछडा़ वर्ग समाज ने भरी हुंकार, विस चुनाव में पिछडा़ वर्ग उम्मीदवारों के लिए मांगी 29 टिकटें

अधिकार रैली में पिछडा़ वर्ग समाज ने भरी हुंकार, विस चुनाव में पिछडा़ वर्ग उम्मीदवारों के लिए मांगी 29 टिकटें

 रैली में प्रदेश भर से पहुंचे समाज के हजारों लोग, 800 सौ  प्रतिभाओं को किया गया  सम्मानित
 पौधे लगाने का भी संकल्प दिया संकल्प






11 अगस्त 2019, 6: 59 PM
मीडिया जंक्शन। संदीप कबोजहिसार। हरियाणा के पिछडा़ वर्ग समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव में आबादी के अनुपात के हिसाब से समाज के 29 उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की मांग की है।आज यहां हिसार के पुराना गर्वमेंट कालेज मैदान में पिछडा वर्ग अधिकार मंच द्वारा आयोजित अधिकार रैली व प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश भर से हजारों लोगों ने शिरकत की।इन दौरान पिछडा वर्ग के नेताओं ने अपने वक्तव्यों में पिछडा वर्ग के उत्थान की मांग उठाई। समारोह में सभी को एक एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता डा. रमेश आर्य द्वारा की गई जबकि अधिकारी रैली की अध्यक्षता राजेंद्र तंवर ने की। इसी दौरान  समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र तवंर, डा. रमेश आर्य, महावीर सरपंच मुढाला, जयभगवान, राजेद्र जाखड, बलजीत सरपंच, डा. अजय वर्मा,  डा. सुभाष रोहिला, तुलखीराम रोहिला, एमएस तंवर, बिजेद्र गगाराम, राजेश सरपंच, सतीश, नवीन, माजरा, नानक सतबीर प्रिसीपल, किशन लाल, लाल सिंह बडवा, लक्ष्मी चंद, विक्रम पवार, बलजीत सरपंच कुदनपुरा डा. बिजेंद्र,  प्रवीन कुमार सहित अन्य लोग गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अति पिछडा़ वर्ग ने रखी ये मांगें
विस चुनाव में अति पिछडा़ वर्ग के लोगों उप मुख्यमंत्री सहित पांच  मंत्री, 2 कैबिनेट व 3 राज्यमंत्री तथा 33 प्रतिशत आबादी के अनुपात में  विधानसभा में 29 टिकटों की मांग की।33 प्रतिशत आबादी के अनुपात में प्रशासन के हर स्तर पर व तमाम राजनीतिक नियुक्तियों जिसमें एचपीएससी एचएसएससी बोर्ड व निगम में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए।  प्रथम व द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों व स्थानीय निकाय में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।  सरकारी नौकरियों में क्लास वन से लेकर क्लास 4 अनुपात तक स्पेशल भर्ती के माध्यम से बैकलॉग पूरा किया जाए।  अति पिछड़ों बीसीए को प्रमोशन में आरक्षण दिया जाए तथा  बीसीए को अनुसूचित जाति के समतुल्य उच्च शिक्षा में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।   अति पिछड़ा वर्ग के प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाये व   प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे आईएएसए एचसीएसए नीट व  आईआईटी आदि की मुफ्त कोचिंग मुहैया करवाई जाए। एचसीएस नॉमिनेशन करते समय अनुसूचित जाति व बीसी ए को विधि सम्मत आरक्षण प्रदान किया जाए तथा अब तक नॉमिनेट किए गए अधिकारियों के अनुपात में एससी व बीसी का बैकलॉग पूरा किया जाए । एससीबीसी कल्याण निगम छोटे व्यवसायियों के लिए न्यूनतम दर पर पचास लाख से एक करोड़ रुपए  का  ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध करवाया जाए। मजदूरों के लिए आक्समात मृत्यु पर पचास लाख का बीमा सरकारी खर्च पर उपलब्ध करवाया जाए  व मृतक के आश्रित को स्थाई सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई जाए।  अति पिछड़ा वर्ग के हाथ से काम करने वाले मजदूरों वह मिस्त्रीयों को दुकान करने पर 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपलब्ध करवाई जाए। 

शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे  समाज के बच्चे
हरियाणा में क्रीमी लेयर को राज्य सरकार ने नए  तरीके से परिभाषित किया है। केंद्र में यह लिमिट 8 लाख रुपए है  जबकि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग के लिए यह लिमिट छह लाख कर दी गई  है जिसमें वेतन व अन्य सभी प्रकार की आय शामिल होंगी।  इस प्रकार एक किसान व्यापारी व  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे को भी क्रीमी लेयर लगा कर के आरक्षण से वंचित किया जा रहा है। और दूसरी तरफ  प्रोफेशनल कोर्सेज की  में बेतहाशा वृद्धि की जा रही फीस  है जिससे गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा के अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है।  

आठवीं कक्षा का बोर्ड शुरु करने की मांग
राजकीय विद्यालयों में 90 परसेंट बच्चे शोषित और वंचित वर्ग के पढ़ते हैं । सरकार ने उनको शिक्षा में और पिछड़ा रखने के लिए गत सरकार व वर्तमान सरकार ने नो डिटेंशन पॉलिसी यानि शिक्षा का अधिकार 2010 के तहत पांचवी और आठवीं का बोर्ड खत्म कर दिया हैए जिसके कारण विद्यालयों में ना तो शिक्षकों की जिम्मेदारी रही और ना ही बच्चों को कोई फिकर रही परिणाम कीए क्योंकि वह आठवीं तक तो फेल होने ही नहीं हैं।  इसलिए शिक्षा का स्तर गिर रहा है और वंचित शोषित समाज के बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे । वर्तमान सरकार ने भी इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा लागू नहीं की । पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच इसका विरोध करता है और सरकार से निवेदन करता है कि इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं इसी सत्र से लागू की जाए।

समाज के हितों पर हो रहा कुठाराघात
 हरियाणा में सरकार बनाने का अवसर दिया वही पार्टी अब हमारे हितों पर कुठाराघात कर रही है। अति पिछड़ों को किसी भी स्तर पर ना तो प्रशासन में न ही राजनीति में किसी प्रकार की कोई भागीदारी दी गई है। इस पर आलम यह है की अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों  को हड़पने के लिए सरकार नित नई नीतियां बना रही है। हम सम्मान दान, वोट सबको ध्यान में रखते हुए अतिपिछडे वर्ग को देंगे अति पिछडा वर्ग के बच्चों में जागरुकता लगाने के लिए काडर कैंप लगाए जाएगें जिसमें हमारे नौजवानों को हमारे महापुरुषों के बारे में जानकारियां दी जाएगी। 

समाज के इन होनहारों का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले में अंतराराष्ट्रीय खिलाडी पिंकी जांगडा, विक्रम रोहिला, सुनील कुमारी, पिंकी जांगडा, विक्रम जीत रोहिला, सोनिया राजली को सम्मानित किया गया। शौध करने वाले में डां. संदीप सिंहमार कुलाना, डा. मनदीप,  डा. महेंद्र सिंह,  अमित जांगडा, चार बार नैट क्वालिफाइ करने वाले मदन कुमार, मनीष जांगडा़ को सम्मानित किया गयाथ वही नैशनल साइलिग  जयवीर वर्मा, मनीष व मुकेश कूंगफू खेल में मैडल लाने के साथ-साथ 800  प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।  

Post a Comment

0 Comments